छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष को बताया धर्मांतरण रैकेट का संरक्षक, जारी किया अनोखा पोस्टर

रायपुर।    छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चित्र जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर धर्मांतरण को प्रश्रय देने का आरोप लगाया है।

भाजपा ने दीपक बैज का पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि मन में धर्मांतरण का विष घुला है इसलिए अध्यक्ष पद मिला है। बीजेपी ने जो पोस्टर जारी किया है, इसमें बैज को एक चर्च के फादर के तौर पर दिखाया गया है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ की आस्था पर कांग्रेस प्रायोजित धर्मांतरण का खतरा मंडरा रहा है। भूपेश सरकार मिशनरी समर्थक है। भाजपा इस ट्वीट से यह जतलाना चाहती हैं कि कांग्रेस सांसद दीपक बैज या तो ईसाई बन चुके हैं और खुद भी फादर बनकर चर्च का प्रचार कर रहे हैं तथा धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं। फिलहाल यह पोस्टर वायरल हो गया है।

दूसरी ओर भाजपा से जुड़े अन्य संगठनों ने भी बस्तर में लगातार हो रहे धर्मांतरण के मामलों पर चिंता जताई है। उनके मुताबिक बस्तर के पारापुर में 28 ग्रामीणों की घर वापसी हुई है। घर वापसी कर ग्राम देवी, माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद लिया। उधर ग्रामीणों ने मिशनरियों पर छलपूर्वक धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button