#Social

SC ST reservation को लेकर 2 बजे तक बंद रहा भीलवाड़ा


Bhilwara भीलवाडा। एससी एसटी आरक्षण को लेकर बुधवार को दोपहर 2 बजे तक भीलवाड़ा बंद रहा। इस दौरान शहर में करीब आधा दर्जन संगठनों ने बंद को समर्थन दिया। पुराने भीलवाड़ा के सांगानेरी गेट से रैली निकाली गई, जिसके बाद सूचना केन्द्र चैराहे पर इकट्ठा होकर बंद समर्थकों ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान करीब 2 बजे बंद समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी की। हालांकि 2 बजे बाद शहर के बाजार धीरे-धीरे खुलने लगे और लोगों की आवाजाही शुरू हुई। संविधान बचाओ संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष पकंज डीडवानिया ने बताया कि आज सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया है, आरक्षण में वर्गीकरण का उसके खिलाफ पूरे भारत में एससी एसटी समाज में जो रोष है। इसी के तहत भारत बंद किया गया है। इसी के चलते आज भीलवाड़ा भी सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रखा है। हम लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट किया है और राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button