महानदी में डूबे युवक का शव मिला, 14 घंटे बाद SDR

अभनपुर। CG NEWS : अभनपुर के महानदी स्थित नेहरू घाट में डूबे युवक का शव करीब 14 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार रात रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे युवक का शव पानी की सतह पर आ गया, जिसके बाद टीम ने उसे बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक युवक अपनी पत्नी के साथ नेहरू घाट में नहाने गया था। इसी दौरान वह दो बच्चों को बचाने के प्रयास में गहरे पानी में उतर गया और तेज बहाव व गहराई के कारण लापता हो गया था। घटना के बाद से एसडीआरएफ और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।


शव मिलने के बाद गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link




