6 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ शहीद हेमू कालानी चौक

रायपुर। RAIPUR: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई ने रायपुर नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर शहीद हेमू कालानी कचहरी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। संगठन ने निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने और इसकी समय-सीमा स्पष्ट करने की मांग की है।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि 10 जनवरी 2026 को सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक पुरंदर मिश्रा की उपस्थिति में चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया था। लेकिन भूमिपूजन के छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

पत्र में निगम आयुक्त से पूछा गया है कि सौंदर्यीकरण कार्य आखिर कब शुरू होगा, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। सिंधी काउंसिल ने कहा कि शहीद हेमू कालानी के नाम पर प्रस्तावित इस परियोजना में लगातार हो रही देरी से समाज और स्थानीय लोगों में निराशा है। संगठन ने नगर निगम से जल्द निर्माण कार्य शुरू कर चौक का सौंदर्यीकरण पूरा कराने की मांग की है।


Source link



