अभिनेता रितिक रोशन कृष 4′ में 4 अलग-अलग किरदारों में आएंगे नजर, जल्द शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड । सुपर 30 और वॉर जैसी हिट फिल्में देने के बाद खबर है कि रितिक रोशन अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘ कृष’ की अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। रितिक रोशन ने कई बार इसको लेकर इशारा भी दिया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है और कभी भी इसका ऐलान हो सकता है।
बता दें कि इस फिल्म को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट आती रहती है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसको जानकर निश्चित ही रितिक रोशन के फैंस बहुत खुश होने वाले हैं। खबरों के अनुसार ‘कृष 4’ में रितिक रोशन के 4 रोल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार रितिक रोशन इस बार फिर रोहित के बेटे के रूप में नजर आएंगे लेकिन कहानी में काफी ज्यादा बदलाव भी कर दिए गए हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार भी काफी दमदार होने वाला है।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरु हो चुका है और काफी जल्दी किसी आधिकारिक ऐलान की उम्मीद फैंस कर सकते हैं। ‘कृष 4’ को मशहूर निर्देशक राकेश रोशन निर्देशित करने वाले हैं।




