BREAKING केंद्रीय गृह मंत्री की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और इस संबंध में खुद शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने ट्विट करके इसकी जानकारी दी। गृह मंत्री ने लिखा कि ”आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूँगा।”

बता दें कि कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। शाह को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। आज अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button