गृहमंत्री अमित शाह की दूसरी कोरोना रिपोर्ट आई सामने., ट्वीट कर दी जानकारी

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर दी है। कहा- आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूँगा।




