#Social
CG: कांग्रेस के पूर्व विधायक ने फड़ प्रभारी को दी गलियां, देखें VIDEO…

Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक और उनके समर्थकों पर धान खरीदी केंद्र में शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है. फड़ प्रभारी शिशुपाल भोय ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. यह घटना पुसौर ब्लॉक के ग्राम छिछोर उमरिया के धान खरीदी केंद्र की है. शिकायत के मुताबिक, सोमवार दोपहर ग्राम छिछोर उमरिया धान खरीदी केंद्र में जाकर पूर्व विधायक प्रकाश नायक, सुखसागर गुप्ता, बजरंग गुप्ता, संहित पटेल, कैलाश गुप्ता, रेशम गुप्ता, उत्तम सिदार और अन्य उनके 10-12 समर्थकों ने कम धान तौल करने को लेकर हंगामा किया।




