CORONA BREAKING : भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 66 लाख के पार… पिछले 24 घंटे में 61,267 नए मामलों की पुष्टि… 884 मौतें
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का संक्रमण अब भी दुनिया में सबसे तेजी से भारत में ही फैलते। जा रहा है। अच्छी बात ये है कि नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 61,267 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए. हालांकि 884 मरीजों की जान भी चली गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 लाख 85 हजार हो गई है। इनमें से एक लाख तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 19 हजार हो गई और कुल 56 लाख 62 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब छह गुना ज्यादा है।
India reports a spike of 61,267 new #COVID19 cases & 884 deaths in the last 24 hours.
Total case tally stands at 66,85,083 including 9,19,023 active cases, 56,62,491 cured/discharged/migrated cases & 1,03,569 deaths: Union Health Ministry pic.twitter.com/coF70IhRHt
— ANI (@ANI) October 6, 2020



