CORONA : भारत में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 31 लाख…, 24 घंटे में मिले 60,975 नए मामले…, 848 लोगों ने तोड़ा दम
नई दिल्ली। सम्पूर्ण देशों में कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है। भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 31 लाख के पार हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60,975 नए मरीज सामने आए और 848 लोगों की मौतें हो गई। ये कोरोना मामलों की संख्या बीते दिन दुनिया के बाकी देशों में सबसे ज्यादा है. अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 41,448 और 21,434 नए मामले आए हैं. इससे पहले भारत में 22 अगस्त को रिकॉर्ड 69,878 कोरोना मामले आए थे।
आपको बता दें कि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 31 लाख 67 हजार 323 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 58,390 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 4 हजार हो गई और 24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।
मृत्यु दर में आयी गिरावट-
सबसे बड़ी राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.84% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 23% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 75% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
ICMR के मुताबिक, 24 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 72 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है
ये है एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य –
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में भारत है।
India's #COVID19 case tally crosses 31 lakh mark with 60,975 fresh cases and 848 deaths in the last 24 hours.
The #COVID19 case tally in the country rises to 31,67,324 including 7,04,348 active cases, 24,04,585 cured/discharged/migrated & 58,390 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/X0tb6dYInC
— ANI (@ANI) August 25, 2020


