कोरोना के चलते 1 नवंबर से जारी होगा कालेजों और यूनिवर्सिटी में नया सत्र, यूजीसी ने जारी किए आदेश

नई दिल्ली। देश में कोरोना के चलते लंबे समय से कालेज और यूनिवर्सिटी बंद पड़े हैं और इनमें शैक्षणिक गतिविधियां लगभग ठप पड़ी हैं। अब यूजीसी ने एक नवंबर से नया सत्र शुरू करने की घोषणा की है।

यूजीसी ने कहा है कि कोरोना के चलते बंद पड़ी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों मेंं नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक नवंबर से होगी। यूजीसी ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को हर हाल में 31 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस साल की सर्दियों और अगले साल की गर्मी की छुट्टियों और अन्य अवकाश में कटौती कर शैक्षणिक सत्र को पटरी पर लाया जाएगा। यूजीसी ने अपने आदेश में कहा है कि सत्र में देरी के चलते पाठ्यक्रमों को पूरा करने के लिए छुट्टियों में कटौती की जाएगी।

इस बारे में जानकारी ट्वीट के जरिए केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी। यूजीसी की तरफ से जारी संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, पहले वर्ष के अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कक्षाएं एक नवंबर से शुरू की जाएंगी। पढ़ाई पूरी करने के लिए सप्ताह में छह दिन कक्षाएं चलाने को भी कहा गया है। नए सेशन में पढ़ाई ऑनलाइन और आफलाइन दोनों तरीके से कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button