छत्तीसगढ़

दुर्ग में महाराष्ट्र के पालघर जैसी घटना, बच्चा चोरी के शक में साधुओं को भीड़ ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलि आई हरकत में

महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में बच्चा चोरी के शक में साधुओं की पिटाई की गई। भिलाई में कुछ लोगों ने भगवा वस्त्रधारी तीन साधुओं को इतनी बेरहमी से पीटा कि तीनों खून से लथपथ हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों साधु रास्ता भटक कर बस्ती में पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने किसी तरह साधुओं को वहां से बचाकर निकाला। इस मामले में भिलाई-3 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र के पंडितों को चरोदा बस्ती में तीन साधु पहुंच गए। भगवा वस्त्र में साधुओं को देख बस्ती के कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और बच्चा चोर बताते हुए पिटाई शुरू कर दी। युवकों ने साधुओं को ऑटो से बाहर खींचने का प्रयास किया और पीटते रहे। इसके चलते साधु लहूलुहान हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और उन्हें किसी तरह से बचाया।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि बच्चा चोर होने की सिर्फ अफवाह है। इस पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि साधुओं की पिटाई बच्चा चोरी के शक में बस्ती वालों ने की है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब वीडियो से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पूछताछ जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button