IPL : दूसरा डबल हेडर मुकाबला आज दोपहर में MI का मुकाबला SRH से; शाम को CSK से भिड़ेगा KXIP

IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन का दूसरा डबल हेडर आज खेला जाएगा। दोपहर में मुंबई इंडियंस का मुकाबला शारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इसके बाद शाम को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने होंगे।

IPL : दूसरा डबल हेडर मुकाबला आज दोपहर में MI का मुकाबला SRH से; शाम को CSK से भिड़ेगा KXIP

चेन्नई और पंजाब के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है, क्योंकि दोनों टीमें सीजन में 4 में से 3-3 मैच हार चुकी हैं। ऐसे में एक और हार दोनों की मुश्किलें बढ़ा देंगी। पॉइंट टेबल में चेन्नई सबसे नीचे 8वें और पंजाब 7वें नंबर पर है।

वहीं, मुंबई और हैदराबाद पॉइंट टेबल में टॉप पर आने की कोशिश करेंगी। दोनों टीमों ने अब तक 2-2 मैच जीते हैं। पिछले मैच की बात करें, तो मुंबई ने पंजाब को 48 रन से हराया था। वहीं, हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में चेन्नई को 7 रन से शिकस्त दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button