धान खरीदी में अव्यवस्था से मचा हाहाकार, मंडल पहुंचे व्यवस्था देखने

रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कहीं टोकन नहीं दिए जा रहे हैं तो कहीं सूखत के नाम पर धान नहीं खरीद रहे हैं। आज प्रदेश के मुख्य सचिव राजनांदगांव समेत कई क्षेत्रों में धान खरीदी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इधर पूर्व मुख्यमंत्री डॅा. रमन सिंह ने खरीदी में अव्यवस्था के लिए प्रदेश की भूपेश सरकार पर निशाना साधा है।

धान खरीदी को लेकर रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि धान खरीदी में किसान संघर्ष कर रहा है … प्रति किसान टोकन की संख्या 5 से 3 कर दिया गया है। प्रति किसान की धान खरीदी को सीमित कर दिया गया है। सोसायटी पर दबाव बनाया जा रहा है । 15 साल हमने खरीदी की लेकिन आज किसान प्रताड़ित है … आज किसान को अपराध बोध हो रहा है मानो किसान ने धान नही बल्कि अफीम पैदा की हो ।
रमन सिंह ने कहा कि किसान का बेटा किसान का दर्द समझने की बजाय उनके साथ अन्याय किया जा रहा है किसानों को 8 दिन बीत जाने के बाद भी पेमेंट नही मिल रहा …किसानों को भटकाया जा रहा है … किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा ताकि किसान मंडी जाकर ओने पौने दाम में धान बेचने को मजबूर हो जाये … और सरकार के पास सिर्फ 50 लाख मीट्रिक टन धान ही मिले …

इधर प्रदेश के मुख्य सचिव आर पी मंडल ने बलौदा विकासखंड के चारपारा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कृषि उपज मंडी बलौदा स्थित धान खरीदी केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया, जहां खाद्य सचिव कमल प्रीतसिंह और एमडी विपणन सुश्री शम्मी आबिदी भी मौजूद।

धरना प्रदर्शन पर बैठे किसान हुए उग्र ,

बेरला रायपुर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम , मौके पर बेरला एस डी एम दुर्गेश वर्मा और SDOP ममता देवांगन उपस्थित , किसानों को समझाने में लगे है अधिकारी । धान खरीदी केंद्र भिभौरी का मामला ।छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आर पी मंडल का धान खरीदी को लेकर दौरा कार्यक्रम…..12 :00 बजे के आसपास कोटा धान मंडी पहुंचेंगे मुख्य सचिव आर पी मंडल…..बिलासपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अपर कलेक्टर सहित कोटा विकास खण्ड के अधिकारी मौजूद….धान खरीदी केंद्र भिभौरी के किसान हुए लामबंद , किसानों धान बेचना बंद कर धरने पर बैठे , समिति द्वारा 4000 कट्टा धान खरीदी का टोकन देकर 2800 कट्टा धान लिए जाने से है नाराज , धान खरीदी केंद्र भिभौरी का मामला , इसी खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक पर धान खरीदी में गड़बड़ी को FIR और नोडल अधिकारी पर निलंबन की हुई है कार्यवाही ।

धान खरीदी केन्द्रों की क्षमता से कम धान खरीदी किये जाने से आक्रोशित किसानो ने बेमचा धान खरीदी केन्द्र को बंद कराकर किया चक्का जाम…
मौके पर एसडीएम.और विपडन अधिकारी मौजूद.. किसानों को मनाने का प्रयाश जारी…रोड जाम से आवागमन हुआ ठप…

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल पहुचे छुरिया ब्लाक के सड़क चिरचारी गांव,धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण,जिले के कलेक्टर समेत आला अधिकारियो को धान खरीदे के सम्बन्ध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश,खरीदी केन्द्रो में किसानो को असुविधा न हो दिए दिशा निर्देश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button