नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण से मचा बवाल, कइयों की दावेदारी कटी

रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों के लिए आज प्रदेशभर के लिए हुए आरक्षण से दावेदारों में खलबली मच गई है। कई दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया, वहीं रायपुर, भिलाई समेत ज्यादातर सीटें अनारक्षित रहने की वजह से बहुतों ने चैन की सांस भी ली है।

के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2019 के लिए नगर पालिक निगमों के महापौर, नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के पदों के लिए आरक्षण आज सभी जिलों में किए गए। राजधानी की बात करें तो कुल 13 नगर निगमों के लिए आरक्षण संपन्न किया गया जिसमें इस प्रकार सीटें आरक्षित की गई।

कुल नगर निगम – 13
अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित – 02 (इनमें से 01 महिला हेतु आरक्षित)
अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित – 01
अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित – 03 (इनमें से 01 महिला हेतु आरक्षित)

  1. भिलाई चरौदा (अनुसूचित जाति)
  2. रायगढ़ (अनुसूचित जाति महिला)
  3. अंबिकापुर (अनुसूचित जनजाति)
  4. धमतरी (अन्य पिछड़ा वर्ग)
  5. राजनांदगाँव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
  6. कोरबा (अन्य पिछड़ा वर्ग)
  7. रायपुर (अनारक्षित)
  8. जगदलपुर (अनारक्षित महिला)
  9. बिलासपुर (अनारक्षित)
  10. भिलाई (अनारक्षित)
  11. चिरमिरी (अनारक्षित महिला)
  12. दुर्ग (अनारक्षित)
  13. कोरबा (अनारक्षित)

कोरबा, समेत 6 निगमों की सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग व महिला के खाते में गई है जिससे सैकड़ों दावेदारों में मायूसी छा गई है। वहीं दोपहर बाद अब नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं के लिए आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button