#Social

Sirohi 17 विद्यार्थी करेंगे निशुल्क होटल मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कोर्स


Sirohi. सिरोही। माउंट आबू शहर की समाज सेविका, भामाशाह और पूर्व इनर व्हील क्लब अध्यक्ष गीता अग्रवाल ने 15 बालिकाओं और 2 बालकों सहित 17 बच्चों को अपनी शिक्षा के लिए इनरव्हील क्लब की मदद से उदयपुर में एक वर्षीय होटल मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कोर्स के लिए मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर में स्थित कॉलेज में भेजा है। जहां इन छात्रों को कॉलेज में कोर्स करवाया जाएगा। साथ ही जहां छात्रों को कोर्स की फीस नहीं देनी है। उदयपुर में रहने का खर्च लगभग 5 से 6 हजार प्रति बच्चे का प्रति महीने आता है। जिसका प्रति महीने का खर्च 1 लाख तक है। इन 17 बच्चों का खर्च इनर व्हील क्लब माउंट की ओर से दिया जाएगा। अब तक 37 छात्रों को भेजा गीता अग्रवाल ने शिक्षा को पहली प्राथमिकता देते हुए साल 2021 में बच्चों को सहयोग देने की

शुरुआत की थी।

होटल मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कोर्स के लिए वर्ष 2021 में 5, वर्ष 2022 में 1, वर्ष 2023 में 10 बालिका 4 छात्रों सहित 14, और इस वर्ष 2024 में 15 बालिका 2 छात्र सहित 17 एवं अब तक कुल 37 छात्रों को शिक्षा के लिए भेजा गया। बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा करना लक्ष्य समाज सेविका गीता अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में हमेशा से शिक्षा को पहली प्राथमिकता दी। उनकी कोशिश रही कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़े हों। आज तक जितने भी बच्चों ने उनकी पहल पर यह कोर्स किया है। वे सभी आज 20 से 25 हजार तक सैलरी पर कार्य कर रहे हैं। गीता अग्रवाल ने बताया कि डेढ़ मह के अंतराल में उन्होंने छात्रों में बड़ा बदलाव देखा। जो पहले डरे सहमे से थे वो अब आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं और अपने क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इसी प्रकार कोशिश करती रहेगी कि कैसे वे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button