क्राइमदेश दुनियाशहर एवं राज्य

ऐसी दरिंदगी, आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा के 35 टुकड़े कर अलग अलग जगह फेंका

छतरपुर. दिल्ली पुलिस ने मुंबई की श्रद्धा की हत्या का 6 महीने बाद सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी आफताब को गिरफ्तार किया है। आरोपित आफताब ने श्रद्धा को बड़ी बेरहमी से मारने के बाद उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद दक्षिण दिल्ली पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी प्रेमिका श्रद्धा की पहले हत्या की, इसके बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े किए और फिर दिल्ली में जगह-जगह फेंक दिया। 

दूसरी ओर आफताब से पूछताछ के आधार पर दिल्ली पुलिस श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश में जुट गई है। महाराष्ट्र के पालघर में अपने पिता विकास मदान वाकर के साथ रहने वाली श्रद्धा मुंबई के कॉल सेंटर में जॉब करती थी। मुंबई में आफताब से प्यार हुआ तो श्रद्धा लिव इन में रहने लगी।

पूछताछ में आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया कि लिव इन में रहने के दौरान श्रद्धा उस पर शादी के लिए हमेशा दबाव बनाती थी। इसको लेकर अक्सर उन दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसके बाद हत्या की पूरी प्लानिंग के साथ आफताब शादी का झांसा देकर श्रद्धा को दिल्ली ले कर आया। इसके बाद दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में रहने लगा। 18 मई को भी दोनों के बीच शादी को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। इस बीच आफताब ने अपना आपा खो दिया और गला दबाकर श्रद्धा को मार डाला।

18 मई को श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आफताब ने उसके शरीर के 35 टुकड़े किए। इसके बाद दिल्ली के कई इलाकों में फेंका दिया। वहीं, पिता विकास मदान वाकर ने बताया कि कई महीनों से उनका बेटी श्रद्धा से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद वह 8 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित फ्लैट में आए, क्योंकि उन्हें जानकारी लगी थी, वह यहां पर किराये पर रहती है।

यह जानकारी भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिये मिली थी। यहां मकान के दरवाजे पर ताला लगा होने के बाद विकास ने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को अपहरण की सूचना दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद पूरे मामला का खुलासा कर दिया। फिलहाल आरोपित आफताब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button