Tamil Nadu Assembly Elections 2026: चुनावी बिगुल बजा; आज उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है DMK, स्टालिन की सीट-शेयरिंग फाइनल

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: चुनावी बिगुल बजा; आज उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है DMK, स्टालिन की सीट-शेयरिंग फाइनल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (Photo Credits: ANI)

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 (Tamil Nadu Assembly Elections) के लिए सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है. सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (Dravida Munnetra Kazhagam) (DMK) शुक्रवार, 27 मार्च को अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर सकती है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister M.K. Stalin) द्वारा गठबंधन सहयोगियों के साथ सीटों के आवंटन को अंतिम रूप दिए जाने के बाद यह घोषणा होने की उम्मीद है. राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होगी और मतगणना 4 मई को की जाएगी. यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Assembly Elections 2026: विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कषगम सभी 234 सीटों पर लड़ेगी, राज्यभर में शुरू होगा बड़ा चुनावी अभियान

डीएमके गठबंधन में सीट-बंटवारे का गणित

गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे की बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है. सूत्रों के अनुसार, डीएमके खुद 164 निर्वाचन क्षेत्रों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं. गठबंधन का स्वरूप कुछ इस प्रकार है:

  • कांग्रेस: 28 सीटें
  • DMDK: 10 सीटें
  • VCK: 08 सीटें
  • CPI और CPI(M): 05-05 सीटें
  • MDMK: 04 सीटें
  • अन्य सहयोगी: IUML (2), मणितनेय मक्कल काची (2), KNMK (2), SDPI (1) और अन्य छोटे दलों को 1-1 सीट आवंटित की गई है.

चुनावी घोषणापत्र और कनिमोझी की भूमिका

उम्मीदवारों के नाम तय करने के साथ ही डीएमके अपना चुनावी घोषणापत्र (Manifesto) भी जारी करने की तैयारी में है. सांसद कनिमोझी के नेतृत्व वाली समिति ने इसे तैयार किया है. माना जा रहा है कि इस घोषणापत्र में लोक-लुभावन वादों के साथ-साथ भविष्य की नीतिगत प्राथमिकताओं पर जोर दिया गया है. मुख्यमंत्री स्टालिन आज शाम तक सहयोगियों के लिए निर्वाचन क्षेत्रों के आवंटन और पार्टी उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं.

2 अप्रैल से स्टालिन का तूफानी दौरा

उम्मीदवारों की घोषणा के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 2 अप्रैल को तिरुवारूर से अपने राज्यव्यापी चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे. वे राज्य भर में जनसभाओं की एक श्रृंखला को संबोधित करेंगे, जिसमें डीएमके और उसके सहयोगियों के लिए समर्थन जुटाया जाएगा.

कड़ा मुकाबला: AIADMK, NDA और विजय की TVK

इस बार का चुनाव त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय होने की संभावना है. प्रमुख विपक्षी दल AIADMK और NDA ने अपना प्रचार तेज कर दिया है. वहीं, अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) भी पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. सभी दलों का ध्यान गठबंधन की मजबूती और मतदाता आउटरीच पर केंद्रित है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button