जगदलपुर, बिलासपुर समेत आधा दर्जन निकायों में कांग्रेस का कब्जा

जगदलपुर, बिलासपुर, पेंड्रा, कांकेर समेत आधा दर्जन निगमों और पालिकाओं में आज कांग्रेस ने अपना परचम लहराया। जगदलपुर और बिलासपुर में सीधे तौर पर कांग्रेस के दावेदारों ने भाजपा के प्रत्याशियों को पटखनी दी। जगदलपुर में सफिरा साहू तो बिलासपुर में रामशरण यादव महापौर निर्वाचित हुए। इधर बालोद और मुंगेली समेत कई पालिकाओं में कांग्रेस प्रत्याशी काबिज हुए।

जगदलपुर में कांग्रेस की सफिरा साहू का महापौर के तौर पर चयन हो गया. सफिरा के पक्ष में 28 वोट और भाजपा की दीप्ति पांडेय के पक्ष में 19 वोट पड़े. मतदान की प्रक्रिया में कांग्रेस का एक वोट रद्द हो गया. बता दें कि महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से कविता साहू व सफिरा साहू और भाजपा की ओर से दीप्ति पांडेय ने नामांकन दाखिल किया था. मतदान के पहले कविता साहू ने अपना नाम वापस ले लिया, इसके साथ सफिरा साहू और दीप्ति पांडेय के बीच सीधा मुकाबला था, जिसमें सफिरा ने बाजी मारी.

बता दें कि जगदलपुर में वार्डों की संख्या 48 है. नगरीय निकाय चुनाव में 28 वार्डों में कांग्रेस और 19 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. एक वार्ड निर्दलीय पार्षद के नाम है. इस तरह से महापौर बनने के लिए 25 पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी. इसमें कांग्रेस को अपने पार्षदों के साथ एक निर्दलीय का भी समर्थन मिला. इसी तरह बिलासपुर में कांग्रेस के रामशऱण यादव ने भाजपा के प्रत्याशी को 10 वोटों से हराकर महापौर पद पर अपना कब्जा जमाया।

बालोद -जिले के 6 नगर पंचायत में गुरुर अर्जुन्दा में कांग्रेस के बने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वही डौंडीलोहारा में कांग्रेस के बने अध्यक्ष निर्दलीय बनी उपाध्यक्ष

चिखलाकसा ,और डोंडी में बने भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वही गुंडरदेही में भाजपा के अध्यक्ष और कांग्रेस से बने उपाध्यक्ष

इस निकाय चुनाव में हैरानी करने वाली बात गुरुर नगर पंचायत में समाने आई जहा भाजपा को पूर्ण बहुमत होने के बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष की खुर्सी हाथ से निकल गई जहा भाजपा के पास पूर्ण बहूमत के साथ 8 पार्षद थे वही कांग्रेस के 7 पार्षद मगर भाजपा से क्रॉस वोटिंग हुआ और गुरुर नगर पंचायत में कांग्रेस को जीत मिली वही गुंडरदेही में भी उपाध्यक्ष पद में भाजपा के पूर्ण बहुमत 8 पार्षद और कांग्रेस के 6 पार्षद होने के बाद भी कांग्रेस से उपाध्यक्ष बना वही डौंडीलोहारा में निर्दलीय पार्षद कांग्रेस को सरकार बनाने में साथ दिए इस नगर पंचायत में 7 निर्लदीय 5 भाजपा और 3 कांग्रेस के पार्षद थे फिर भी कांग्रेस के अध्यक्ष उम्मीदवार इस नगर पंचायत में जीत गई

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पांच नगरीय निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हो चुका है। जिसमें कांकेर नगर पालिका, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा हुआ है। तो दूसरी तरफ अंतागढ़ और चारामा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा हुआ है। अंतागढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी के राधेलाल नाग ने जीत हासिल की है। और निर्दलीय अमल नरवास को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। जबकि चारामा नगर पंचायत में भी भाजपा के प्यारेलाल देवांगन अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के नरेंद्र यादव को हराया है।

बता दें कि कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सरोज ठाकुर ने जीत दर्ज कर बीजेपी की विजयलक्ष्मी कौशिक को हरा दिया है। मकबूल खान को कांकेर नगर पालिका का उपाध्यक्ष चुना गया हैं। इसी तरह भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में कांग्रेस के बबला पाढ़ी अध्यक्ष बने हैं और बीजेपी के कमलेश गावड़े को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पखांजूर नगर पंचायत में भी कांग्रेस के बप्पा गांगुली ने जीत दर्ज की है, पखांजूर में ही उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी की मायारानी सरकार ने जीत हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button