दीपिका पादुकोण के को-स्टार पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Deepika Padukone's co-star accused of rape, police arrested
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ एक बार फिर से सुर्खियों में छाई है। लेकिन किसी अच्छी खबर की वजह से नहीं बल्कि बुरी खबर के लिए। दरअसल फिल्म में दीपिका पादूकोण के को-स्टार क्रिस वू (Kris Wo) पर गंभीर आरोप लगे है। दरअसल क्रिस वू पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जिसके चलते पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है।
इस पूरे मामले पर चीन की पुलिस ने कहा है कि उन्होंने 30 वर्षीय कनाडा के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक महिला का दुष्कर्म किया है। क्रिस वू से पूछताछ की जा रही ह। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर युवा लड़कियों को उनके साथ यौन संबंध बनाने के लिए ऑनलाइन ट्रिक का इस्तेमाल करते थे। खबरे ये भी हैं कि क्रिस ने पिछले ही महीने एक 18 वर्षीय स्टूडेंट के साथ भी जबरन संबंध बनाने की कोशिश की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवा लड़की का कहना है कि क्रिस ने उन्हें शराब के पिलाकर संबंध बनाने के लिए जोर दिया। 18 वर्षीय लड़की का कहना है कि क्रिस की टीम ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में कास्ट करने का लालच देकर एक्टर के घर बुलाया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लड़की ने बताया कि उन्हें 7 अन्य महिलाओं ने क्रिस वू के बारे में इसी तरह के मामले की जानकारी दी है, जिनके साथ अभिनेता दुष्कर्म कर चुके हैं।।
जैसे ही क्रिस वू पर लगे आरोपो की खबर सामने आई, 24 और महिलाओं ने क्रिस पर गलत बर्ताव करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया । क्रिस ने इसके पहले आरोपों का खंडन किया था । उनके वकील से जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। बता दें – क्रिस वू ने 2017 में आई फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका थी। इसके पहले करीब एक दर्जन ब्रांड ने क्रिस पर आरोप लगने के बाद उनसे नाता तोड़ लिया है।



