छत्तीसगढ़ में एक्सपायरी धान खपाने की साजिश फेल

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले के गांधीनगर वार्ड नंबर 2 में अवैध रूप से एक्सपायरी धान मंडी में बेचने की तैयारी करते हुए पकड़ा गया। प्रदेश अध्यक्ष यूथ इंटक आशीष शील ने जागरूक लोगों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

करीब 3 लाख 72 हजार रुपये कीमत के 300 बोरी एक्सपायरी धान बरामद हुए हैं। जानकारी मिली है कि आरोपी इसे सिलफिली धान समिति में बेचने की साजिश रच रहे थे। धान को पुराने पैकेट फाड़कर नए बोरे में भरने की कोशिश की जा रही थी, जबकि पुराने पैकेट आग में जलाकर सबूत मिटाने की योजना बनाई गई थी।

– Advertisement –

Ad image

सुभाषनगर स्कूल पारा के केसव मंडल और ब्रिज किशोर सिंह आरोपी बताए जा रहे हैं। फूड इंस्पेक्टर चित्रकांत ध्रुव ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 300 बोरी धान जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

देखें वीडियो –

– Advertisement –

Ad image

 

CG News : छत्तीसगढ़ में वोट का अधिकार खतरे में! 3.63 लाख नाम कटे… दावा सिर्फ 50 हजार


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button