छत्तीसगढ़ में 5 दिनों तक बारिश की चेतावनी

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। अगले 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बादल बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।

अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है। उसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) में तापमान फिलहाल स्थिर बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। पेंड्रारोड में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button