भारतीय राजनीति में पहली बार “डिप्टी सीएम अरुण

बेमेतरा/रायपुर। VIDEO : छत्तीसगढ़ की राजनीति में रविवार को एक अनोखी और यादगार तस्वीर देखने को मिली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बैलगाड़ी में सारथी की भूमिका निभाते नजर आए, जबकि बैलगाड़ी में सवार दूल्हे राजा कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू थे।

बेमेतरा में आयोजित सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपेश साहू ने भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने का निर्णय लिया। इस अवसर को खास बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजधानी रायपुर से बेमेतरा पहुंचे और विधायक की बारात में बैलगाड़ी के सारथी बने।
पारंपरिक अंदाज में निकली बारात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बैलगाड़ी में सवार दूल्हे विधायक दीपेश साहू और सारथी की भूमिका में उप मुख्यमंत्री अरुण साव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस अनूठी पहल की सराहना की और इसे सादगी एवं भारतीय परंपराओं से जुड़ा संदेश बताया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कई जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
Source link




