सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को भेजा नोटिस, मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Ram Mandir Case: अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम सुनवाई की। अदालत ने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित एसआईटी को जांच की स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।

सीसीटीवी और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की उठी मांग


सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य जरूरी रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाने चाहिए। उन्होंने जांच की स्टेटस रिपोर्ट की प्रति भी मांगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह मांग फिलहाल स्वीकार नहीं की। अदालत ने कहा कि जांच पूरी होने तक रिपोर्ट साझा नहीं की जाएगी।

याचिकाओं में क्या मांग की गई है


इस मामले में वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी, अजय कुमार राय और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों ने अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की हैं। इनमें मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे के प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने, सभी वित्तीय रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। कुछ याचिकाओं में जांच सीबीआई से कराने और ट्रस्ट के वित्तीय कामकाज की निगरानी के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाने की भी अपील की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से जवाब मांगा है और मामले की सुनवाई 20 जुलाई को जारी रहेगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button