छत्तीसगढ़ में आज मिले 1514 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 10 की मौत

रायपुर। प्रदेश में आज विभिन्न जिलों से 1514 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं 578 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने रात 8.30 बजे के अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज पाए गए 1514 कोरोना संक्रमित मरीजों में से जिला रायपुर से 453, दुर्ग से 226, राजनांदगांव से 149, बिलासपुर से 103, रायगढ़ से 103, जांजगीर-चांपा से 68, कोरिया से 52, बलौदाबाजार से 39, दंतेवाड़ा से 37, बालोद से 34, बीजापुर से 34, कोरबा से 26, सरगुजा से 26, धमतरी से 25, बेमेतरा से 20, मुंगेली से 20, गरियाबंद से 18, बस्तर से 18, बलरामपुर से 10, नारायणपुर से 10, महासमुन्द से 9, कबीरधाम से 7, सूरजपुर से 6, कांकेर से 6, जशपुर से 5 कोण्डागांव से 5, सुकमा से 3, गौरेला – पेंड्रा-मरवाही से एक और अन्य राज्य से एक मरीज शामिल है। .
आज पाए गए सभी मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है।
प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 163 है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न बीमारियों से पीडि़त 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 287 हो गई है।




