छत्तीसगढ़ में पुलिस के प्रमोशन में भी घपला, 6 पुलिसकर्मी हुए डिमोट

रायपुर। पुलिस मुख्यालय ने आऊट आफ टर्न प्रमोशन पाने वाले 6 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन रद्द कर दिया है तथा उनके डिमोशन आर्डर जारी किए हैं। पिछली सरकार में पदोन्नत हुए इन पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की प्रक्रिया गलत पाई गई थी। इनमें एक सब इंस्पेक्टर, एक सहायक सब इंसपेक्टर और 4 आरक्षक शामिल हैं।

2010 से 2015 के बीच जारी किए गए इन प्रमोशन को आऊट आफ टर्न पदोन्नति दी गई थी। शिकायत के बाद इस मामले में 5 सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम ने रिपोर्ट में बताया कि आऊट आफ टर्न प्रमोशन के लिए इन पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया था न ही प्रमोशन की किसी प्रक्रिया का पालन किया गया था। टीम की अनुशंसा के बाद पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने इन सभी पुलिसकर्मियों का डिमोशन आर्डर जारी किया है।

https://www.haribhoomi.com/chhattisgarh/demotion-of-6-policemen-including-2-officers-out-of-turn-promotion-in-raipur-305026?infinitescroll=1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button