कका है तो भरोसा है, मालीघोरी में मुख्यमंत्री के सामने लगे नारे, कोदो से तौला ग्रामीणों ने cm को
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बालोद जिले में भेंट-मुलाकात का दूसरा दिन है। कल सभी से मिले, आपसे जो जानकारी मिली, आपके सरोकारों से अवगत कराया। विकास के कार्य तेजी से होते रहेंगे।
इस साल फसल अच्छी हुई।
आज आपके पितर आये होंगे।
क्या आप लोगों ने मेरे लिए भी बड़ा लाया है। अपने पितरों के पुण्य स्मरण का अद्भुत दिन है। फिर देवी आएंगी।
इन सबके बीच आप लोगों के बीच आया हूँ।
आप लोगों के सरोकारों से परिचित होने दुख बांटने।
हमने कर्जमाफी की। न्याय योजना लाई। कोरोना के कठिन समय में भी आपके लिए लाई योजनाएं जारी रही।
मैंने कहा कि हम रास्ता निकालेंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में
4 किश्त में पैसे दिए और ऐसे समय में दिए जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
खैरागढ़ सोसायटी की एक घटना उन्होंने बताई कि एक युवक ने कहा कि एकमुश्त पैसा दीजिये दाऊ जी।
मैंने कहा, आप चारों किश्त आखिर में निकाल लीजिए।
वो मुस्कुराने लगा।
मैंने कहा कि आपके जरूरतों के मुताबिक समय-समय पर किश्त की राशि दिया गया है।
तीजा के पहले, ताकि बेटी अपने लिए खरीदी कर सके।
दीवाली के समय ताकि त्योहार बढ़िया हो जाये।




